ज्ञानवापी केस में एआईएमपीएलबी मुस्लिम पक्ष की करेगा मदद, लीगल टीम की गठित

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार को बताया की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष की हर संभव मदद की जाएगी। मंगलवार को आयोजित बैठक के बाद बोर्ड ने लीगल कमिटी गठित करने का फैसला किया है जो ज्ञानवापी मस्जिद और अन्य मस्जिदों से जुड़े कानूनी मामलों को देखेगी। बकौल बोर्ड, न्यायालयों ने अल्पसंख्यकों को निराश किया है।

Load More