ज्ञानवापी केस में हिंदू महिलाओं की अर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका एचसी में खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर पूजा करने के अधिकार की मांग को लेकर 5 हिंदू महिला उपासकों द्वारा वाराणसी के कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2022 में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।