ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का कल से शुरू होगा सर्वे, 4 अगस्त तक कोर्ट को रिपोर्ट देगा एएसआई

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ज़िला कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मंज़ूरी मिलने के बाद सोमवार सुबह 7 बजे से एएसआई की टीम यह सर्वे शुरू करेगी। एएसआई की टीम को इस सर्वे की रिपोर्ट आगामी 4 अगस्त तक वाराणसी ज़िला न्यायालय में दायर करनी होगी। वुज़ूखाने को छोड़कर मस्जिद के बाकी हिस्से का सर्वे किया जाएगा।

Load More