ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सभी याचिकाएं कीं खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के ज्ञानवापी मस्जिद के स्वामित्व को लेकर हिंदू पक्ष द्वारा दायर 5 मुकदमों के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट ने वाराणसी के कोर्ट को मामले में 6-महीने में फैसला सुनाने का निर्देश दिया। एएसआई ने सोमवार को मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट वाराणसी के कोर्ट में पेश की थी।