ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई के सर्वे पर 3 अगस्त को फैसला सुनाएगा इलाहाबाद हाईकोर्ट
वाराणसी (यूपी) की ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में एएसआई के सर्वे से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने फैसला सुनाने तक मस्जिद परिसर में सर्वे पर रोक लगाई है। वहीं, गुरुवार को सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में ज्योतिर्लिंग और दीवारों पर संस्कृत श्लोक मौजूद हैं।