ज्ञानवापी मस्जिद में मिले मूर्तियों के टुकड़े किराएदारों ने फेंके होंगे: मुस्लिम पक्ष के वकील
ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष के वकील अखलाक अहमद ने कहा है कि मस्जिद परिसर के मलबे से मिली टूटी हुईं मूर्तियां वहां दुकान चलाने वाले मूर्तिकारों द्वारा फेंकी गई होंगीं। बकौल अखलाक, मस्जिद कमिटी ने छत्ताद्वार में 5-6 मूर्तिकारों को दुकानें किराए पर दी थीं। उन्होंने कहा, "1993 में मलबे को लोहे की ग्रिल से ढक दिया गया था।"