ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियो सर्वे का नेतृत्व करने वाले वकील को वाराणसी के कोर्ट ने हटाया

वाराणसी (यूपी) में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियो सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट-कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को मंगलवार को स्थानीय अदालत ने हटा दिया। अदालत द्वारा नियुक्त सर्वेक्षण करने वाले कमिशन को रिपोर्ट जमा करने के लिए दो अतिरिक्त दिन दिए गए हैं। सर्वे को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Load More