ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का वीडियो लीक होने के बाद कोर्ट में की गई सीबीआई जांच की मांग
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक होने व कई समाचार चैनलों पर प्रसारित होने को लेकर याचिकाकर्ता राखी सिंह ने ज़िला अदालत से सीबीआई जांच की मांग की है। कोर्ट ने सोमवार को 4 याचिकाकर्ताओं को सार्वजनिक न करने की शर्त पर सर्वे फुटेज की सीलबंद कॉपी दी थी। याचिकाकर्ताओं ने फुटेज लीक करने से इनकार किया।