ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग को संरक्षित रखने का आदेश रखा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में शुक्रवार को मस्जिद परिसर के अंदर कथित शिवलिंग को संरक्षित रखने का अपना 17 मई का अंतरिम आदेश बरकरार रखा है। गौरतलब है, एससी ने पुराने आदेश में कहा था कि वाराणसी के डीएम मुसलमानों के 'नमाज़ अदा करने के अधिकार' को प्रभावित किए बिना उस क्षेत्र की रक्षा करें जहां 'शिवलिंग' मिला है।

Load More