ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने की ‘शिवलिंग’ की वैज्ञानिक जांच और कार्बन डेटिंग की मांग
वाराणसी (यूपी) के ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा है कि उन्होंने कोर्ट में एएसआई द्वारा ‘शिवलिंग’ की वैज्ञानिक जांच और उसके आसपास के हिस्से की कार्बन डेटिंग करवाने की मांग की है। बकौल जैन, मुस्लिम पक्ष ने कार्बन डेटिंग का विरोध किया और ‘शिवलिंग’ को फव्वारा बताया। कोर्ट 7 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी।