ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' पर पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार डीयू प्रोफेसर को मिली ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग पर विवादित पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किए गए डीयू के प्रोफेसर रतन लाल को ₹50,000 के मुचलके पर ज़मानत दे दी है। पुलिस ने प्रोफेसर को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था जिसके बाद से छात्र संघ व शिक्षक उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।