ज्यूडिशरी के खिलाफ बयानबाज़ी सही नहीं: रिजिजू के बयान पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के 'जनता जज को नहीं चुनती' बयान पर कहा है, "ज्यूडिशरी के खिलाफ इस तरह की बयानबाज़ी सही नहीं है।" उन्होंने कहा, "देश की राष्ट्रीय स्वतंत्र संस्थाओं पर गैर-कानूनी रूप से कब्ज़ा करने के बाद ये लोग ज्यूडिशरी पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।"