ज्योति मौर्या ने दिल्ली एचसी में दायर की याचिका, उनसे जुड़ी ऑनलाइन पोस्ट हटवाने की मांग की
पति से विवाद व 'विवाहेतर संबंध' को लेकर चर्चा में आईं उत्तर प्रदेश में तैनात पीसीएस अधिकारी (एसडीएम) ज्योति मौर्या ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए उनकी निजी ज़िंदगी से जुड़े अपमानजनक गानों, खबरों, फर्ज़ी खबरों, ऑडियो और वीडियो को हटवाने की मांग की है।