ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी में आदिवासियों के साथ किया डांस, सामने आया वीडियो

मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में आदिवासियों के साथ डांस करते नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। मध्य प्रदेश में अपने गृहनगर ग्वालियर के दौरे पर गए सिंधिया शुक्रवार को सिमरोड गांव में आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह मंच से उतरकर आदिवासी लोक कलाकारों के साथ नाचने लगे।

Load More