ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के साथ किया डांस
केंद्रीय मंत्री व गुना (मध्य प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वर्तमान में राज्यसभा सांसद सिंधिया का मुकाबला इस सीट पर कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह से है। गुना में 7 मई को मतदान होना है।