ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना सीट पर 5.40 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुना (मध्य प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत गए हैं। उन्होंने 5,40,929 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र राव देशराज सिंह को हराया है। गौरतलब है, सिंधिया ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। वह 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे।