राजस्थान के झुंझुनूं में एसयूवी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
झुंझुनूं (राजस्थान) में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3-लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी और अशोक के रूप में हुई है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम किया जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।