झुंड के साथ समुद्र में गोते लगाती दिखी 'अल्बिनो' व्हेल, सालों बाद दिखा दुर्लभ नज़ारा
दुर्लभ ‘अल्बिनो’ किलर व्हेल (ओर्का) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह झुंड के साथ समुद्र में गोते लगाते दिख रही हैं और वर्षों बाद यह दुर्लभ नज़ारा दिखा है। 'अल्बिनो’ किलर व्हेल अपनी सफेद रंगत के कारण जानी जाती है। वीडियो में अल्बिनो (ओर्का) अपने झुंड के साथ तालमेल बनाकर तैरती दिख रही हैं।