झांसी अग्निकांड में 17 नवजात बच्चों की मौत के बाद 3 सस्पेंड, प्रिंसिपल हटाए गए
झांसी मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) के एनआईसीयू में आग लगने से 17 नवजात बच्चों की मौत होने के मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटाया गया और 3 लोगों को सस्पेंड किया गया है। प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह सेंगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।