झांसी के 'मास्टरजी' ने खींची थी मूंछ संवारते चंद्रशेखर आज़ाद की एकमात्र तस्वीर
झांसी के रहने वाले मास्टर रुद्रनारायण ने मूंछ संवारते हुए चंद्रशेखर आज़ाद की एकमात्र फोटो खींची थी। मास्टर रुद्रनारायण चंद्रशेखर आज़ाद के करीबी सहयोगी थे। रुद्रनारायण के परपौत्र गौरव सक्सेना ने बताया कि काकोरी कांड के बाद चंद्रशेखर अंग्रेज़ों से छिपने के लिए झांसी आए थे और तब यह फोटो खींचीं गई जिसे 1947 के बाद जारी किया गया था।