झांसी जेल में महिला कैदी करेंगी करवा चौथ व्रत, उपलब्ध करवाई जाएगी पूजा सामग्री
झांसी ज़िला जेल में बंद 40 महिला कैदियों में से 8-महिला कैदी करवा चौथ का व्रत करेंगी। जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ के अवसर पर जो महिलाएं व्रत रखेंगी उनके लिए व्रत से संबंधित पूजा सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी और अगर उनके पति करवा चौथ पर समय पर मिलने आते हैं तो उन्हें मिलने दिया जाएगा।