चूहे को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाया, छटपटा कर मरे चूहे का वी़डियो किया वायरल; 3 अरेस्ट

झांसी स्थित कसाई मंडी में चार युवकों ने चूहे को रस्सी से लोहे के गेट पर बांधा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चूहा तड़प-तड़पकर मर गया और आरोपियों ने इस दर्दनाक घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More