झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना में 10 बच्चों की मौत पर दिए गए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
झांसी मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) के शिशु वॉर्ड में शुक्रवार को लगी भीषण आग की घटना में हुई 10 बच्चों की मौत के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "इसके साथ ही मजिस्ट्रियल जांच भी होगी…स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के अंदर प्राथमिक जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।"