झुग्गी में जाकर खाना खाते हैं, कुछ दिन बाद उसे तोड़ देते हैं: BJP पर केजरीवाल का आरोप
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नरेला (दिल्ली) में अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है, "एक तरफ झुग्गियों में जाकर सोते हैं, उनके बच्चों संग कैरम खेलने की नौटंकी करते हैं...खाना खाते हैं और कुछ दिन बाद उनकी झुग्गी तोड़ देते हैं।" उन्होंने कहा, "गाली-गलौज पार्टी वालों भगवान तुम्हें इसकी सज़ा देगा।"