झूठे केस में ना फंसाने के लिए दिल्ली में रिश्वत लेने के आरोप में हेड कांस्टेबल अरेस्ट
सीबीआई ने दिल्ली में अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक शख्स को झूठे मामले में नहीं फंसाने के लिए ₹2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया है कि हेड कांस्टेबल संजय कुमार को एक एसआई और एएसआई के नाम पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।