झूठे दावों की पोल खुलने के बाद शहबाज़ शरीफ ने की पीएम मोदी की नकल, पहुंचे सियालकोट एयरबेस
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए बुधवार को सियालकोट एयरबेस पहुंचे और भारत संग हुए संघर्ष में शामिल सैनिकों से बातचीत की। गौरतलब है, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर (पंजाब) एयरबेस पहुंचे थे जिसके बाद पाकिस्तान के आदमपुर एयरबेस को क्षतिग्रस्त करने से जुड़े कई झूठे दावों की पोल खुल गई थी।