झूठ नहीं था: सलमान के साथ 'शादी के कार्ड छप गए थे' की अफवाहों पर संगीता बिजलानी
अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने एक रिऐलिटी शो में कंटेस्टेंट द्वारा 'अफवाहें थीं कि आपके और सलमान खान सर की शादी के कार्ड छप गए थे' कहे जाने पर कहा है, "हां, यह झूठ तो नहीं है।" गौरतलब है, सलमान और संगीता की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन के सेट पर हुई थी और उनका रिश्ता करीब 10 वर्षों तक चला था।