झूठ बोलने पर नाक व उसके आस-पास का हिस्सा हो जाता है गर्म: रिसर्च
स्पेन के ग्रेनाडा विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान शोधकर्ताओं ने प्रयोग में पाया है कि झूठ बोलने पर नाक व उसके आस-पास की मांसपेशियों का तापमान बढ़ जाता है जिसे 'पिनोचियो इफेक्ट' कहा जाता है। बकौल अध्ययन, झूठ बोलने पर आंखों के अंदरूनी कोनों का तापमान भी बढ़ जाता है और झूठ बोलते हैं तो पलकें भी तेज़ी से झपकने लगती हैं।