झुनझुना है: बजट में बिहार की सड़क परियोजनाओं के लिए ₹26,000 करोड़ आवंटित होने पर राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बजट 2024-25 में प्रदेश के लिए हुए आवंटनों पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा, "मज़दूरों को मेहनताना और युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा, किसानों की समस्या बरकरार है...बिहार को आवंटित ₹26,000 करोड़ एक झुनझुना है।" गौरतलब है, बजट-2024 में बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए ₹26,000 करोड़ का प्रस्ताव है।