झारखंड HC ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में हुई पूछताछ के कारण किया बरी, कहा- उसे अंग्रेजी नहीं आती
झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी को बुधवार को इस आधार पर बरी कर दिया कि उससे जिस भाषा में पूछताछ की गई, वह उसे नहीं समझता था। कोर्ट के मुताबिक, उसके बयान अंग्रेजी में दर्ज किए थे, जबकि दोषी को अंग्रेजी समझ नहीं आती थी। बकौल कोर्ट, बयान दर्ज करने की प्रक्रिया दिखावा लगती है।