झारखंड की 'मैया सम्मान योजना' के लिए पेमेंट स्टेटस कैसे करें चेक?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (6 जनवरी) 'मैया सम्मान योजना' के तहत 56 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में ₹5,000-₹5,000 ट्रांसफर करेंगे। ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस देखने के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें। 'स्टेटस चेक' पर क्लिक कर लाभार्थी नंबर, मोबाइल या आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी से वेरिफाई कर अपना पेमेंट स्टेटस देखें।