झारखंड के इतिहास में चंपई का नाम 'विभीषण' के रूप में होगा दर्ज: मंत्री बन्ना गुप्ता
झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को लेकर कहा है, "प्रदेश का इतिहास जब लिखा जाएगा चंपई का नाम 'विभीषण' के रूप में दर्ज होगा।" उन्होंने कहा, "जिस पार्टी व माटी ने उन्हें सब कुछ दिया उसको ठुकराकर और अपना आत्मसम्मान गिरवी रखकर वह सरकार तोड़ने का काम कर रहे हैं।"