झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर फायरिंग कर हो रहा था फरार
झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जेल से उसे रिमांड पर रांची लाया जा रहा था तभी पलामू में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर साहू ने भागने की कोशिश की। बकौल पुलिस, साहू ने पुलिस की बंदूक छीन फायरिंग की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।