झारखंड के चतरा में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

झारखंड के चतरा में गुरुवार रात आशीष कुमार सिंह नामक सीआरपीएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी जवान के परिजन को दे दी है और फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

Load More