झारखंड के छात्रों का बड़ा आंदोलन: JPSC में धांधली के खिलाफ निकाली संविधान यात्रा
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हजारों छात्रों ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद छात्रों ने पैदल मार्च निकालकर सीबीआई जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।