झारखंड के जंगलों से निकलकर बंगाल पहुंचा बाघ, वन विभाग हुआ सतर्क
वन विभाग के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि झारग्राम (पश्चिम बंगाल) में झारखंड से एक बाघ घुस आया जिसके बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। बकौल अधिकारी, यह बाघ एक पूर्ण विकसित नर रॉयल बंगाल टाइगर है जो पिछले कुछ दिनों से झारखंड के जंगलों में घूम रहा था और अभी कंकराझोर वन क्षेत्र में सक्रिय है।