झारखंड के तेज़ विकास के लिए हम अब और ज़्यादा मेहनत से काम करेंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा है, "मैं झारखंड की जनता को नमन करता हूं।" उन्होंने कहा, "झारखंड के तेज़ विकास के लिए हम अब और ज़्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा।" उन्होंने कहा, "INDI गठबंधन वाले देश के बदले मिज़ाज़ को नहीं समझ पा रहे।"