झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का हुआ निधन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार को निधन हो गया। अर्जुन मुंडा ने बताया कि भीमसेन लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। बकौल अर्जुन, स्वर्णरेखा घाट पर भीमसेन का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंडा के परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।