झारखंड के मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, फोन पर शख्स ने कहा- यूपी से निकल गया हूं
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंसारी को रविवार देर रात एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था और धमकी देने वाले अज्ञात शख्स ने कहा, "यूपी से निकल गया हूं और झारखंड पहुंचकर तुम्हें उड़ा दूंगा।" अंसारी ने कहा कि वह किसी भी धमकी से नहीं डरते हैं।