झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने कोयले से लदे 2 ट्रकों में लगाई आग

लातेहार (झारखंड) में शुक्रवार रात नक्सलियों ने कोयले से लदे 2 ट्रकों में आग लगा दी और मौके पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, नक्सलियों ने ट्रकों को रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर रखकर सड़क को जाम कर दिया था। एसपी अंजनी अंजन के मुताबिक, टीएसपीसी (नक्सली संगठन) के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Load More