झारखंड के सीएम पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन ने बढ़ाई 'मंईयां सम्मान योजना' की राशि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद 'मंईयां सम्मान योजना' की राशि को बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया है। वर्तमान में इसके तहत 18-50 आयु वर्ग की महिलाओं को ₹1,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अलावा उन्होंने एक मुठभेड़ में जान गंवाने वाले अग्निवीर के भाई को नियुक्ति पत्र भी सौंपा है।