झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी अपने पहले ही चुनाव के रुझानों में चल रही हैं पीछे
झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने पहले ही चुनाव में राज्य की गांडेय सीट से पीछे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की मुनिया देवी आगे चल रही हैं। वहीं, हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में बरहेट सीट से करीब 5,000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।