झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने जीता अपना पहला विधानसभा चुनाव
झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। गांडेय सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वालीं कल्पना को 1,19,372 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को 17,142 मतों से हराया है। गौरतलब है कि कल्पना शुरुआत के 9 राउंड तक मुनिया देवी से पीछे रही थीं।