झारखंड के हज़ारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 7 लोगों की हुई मौत व 12 घायल
झारखंड के हज़ारीबाग में गुरुवार तड़के सवारियों से भरी एक बस पलटने से कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई व 12 से अधिक लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से पटना (बिहार) जा रही इस निजी बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।