झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की बन्ना गुप्ता समेत 21 उम्मीदवारों की पहली सूची
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने रामेश्वर उरांव (लोहरदगा), इरफान अंसारी (जामताड़ा), बन्ना गुप्ता (जमशेदपुर पश्चिम) व दीपिका पांडेय (महगामा) समेत 15 विधायकों को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। झारखंड की 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है।