झारखंड चुनाव से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, BJP ने कहा- आचार संहिता का उल्लंघन
झारखंड विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें उसने गरीबों को हर महीने 250 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। वहीं, कांग्रेस ने खाली सरकारी पदों को 1 साल में भरने और जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का वादा किया है। बीजेपी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।