झारखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे, टॉपर्स की सूची आई सामने
झारखंड अकैडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिज़ल्ट आज (गुरुवार) घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 95.27% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल कुल 4,22,109 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 4,02,178 छात्र पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। पहली रैंक चार छात्रों को मिली है।