झारखंड में 10 दिन के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

झारखंड के पलामू में 10 दिनों के भीतर एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिशिर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि परिवार ने मिलावटी खाद्य तेल का सेवन किया था। इससे 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' नामक विषाक्त बीमारी होने की आशंका है।

Load More