झारखंड में 250 लोगों ने रात में पुलिस थाने पर किया हमला, पुलिस वाले हुए घायल
रांची (झारखंड) में शनिवार रात 250 से ज़्यादा लोगों ने बेड़ो पुलिस थाने पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ मचाया। हमले में थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान समेत अन्य पुलिस वालों के चोटिल होने की खबर है। दरअसल, अतिक्रमण हटाने के लिए एक पक्ष द्वारा जेसीबी चलवाने और पुलिस द्वारा जेसीबी चालक की 'पिटाई' किए जाने को लेकर विवाद हुआ था।