झारखंड में 3.50 करोड़ की आबादी पर हैं मात्र 7,374 डॉक्टर: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में डॉक्टरों की ज़बरदस्त कमी है। राज्य में करीब 4,746 की आबादी पर मात्र एक डॉक्टर है जबकि डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार प्रति 1,000 लोगों की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए। बकौल रिपोर्ट, झारखंड में 7,374 रजिस्टर्ड एलोपैथिक डॉक्टर हैं जबकि मानकों के अनुरूप 3.50 करोड़ की आबादी पर 35,000 डॉक्टर होने चाहिए।